द्वाराहाट। संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों के दल ने नौबाड़ा में एक किराना व्यवसायी के आवास से 10 पेटियों में छिपा कर रखी 76 बोतल अवैध शराब बरामद की। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर 60 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रामीण पिछले काफी समय से नौबाड़ा में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापे के दौरान नौबाड़ा में किराने की दुकान चलाने वाले गोपाल सिंह के मकान के दुमंजिले के कमरे में 10 पेटियों में भर कर रखी देशी, अंग्रेजी शराब के अद्धे, पौवे, बोतलें बरामद हुईं। दल में तहसीलदार धनीराम आर्या, कानूनगो पूरन सिंह आदि शामिल थे।