फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को कार्यमुक्त किया तो आंदोलन

Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिकियासैंण। राजकीय इंटर कालेज अगासपुर से गणित के सहायक अध्यापक की पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सुगबुगाहट से अभिभावक संघ और प्रबंधन समिति के लोग भड़क गए हैं। बैठक में गणित शिक्षक की पदोन्नति कर उन्हें इसी विद्यालय में प्रवक्ता बनाने की मांग की गई। अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और प्रबंध समिति अध्यक्ष पूरन सिंह का कहना है कि विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों का अभाव है, दूसरी तरफ शिक्षक भेजने के बजाए शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि गणित अध्यापक की पदोन्नति कर उन्हें इसी विद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात किया जाना चाहिए। यदि उन्हें कार्यमुक्त किया गया तो आंदोलन होगा। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजेंद्र उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किशन पांडे, आनंद सिंह, नंदन सिंह, अनीता देवी, गंगा देवी आदि मौजूद थे। बाद में अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें