फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने एबीईओ को घेरा, नारेबाजी

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट। छतीनाखाल हाईस्कूल में दो साल बाद भी शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रमसा योजना के तहत जूनियर हाईस्कूल छतीनाखाल को 2009 में हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया। वर्तमान में स्कूल में कक्षा छह से दस तक 150 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो शिक्षक नियुक्त हैं। पूर्व में शिक्षा विभाग ने अन्यत्र स्कूलों से व्यवस्था के तहत तीन अन्य अध्यापकों को यहां समायोजित किया था। इस बीच विभाग ने समायोजित शिक्षकों को मूल विद्यालय जाने के निर्देश कर दिए हैं। अब यहां मात्र दो ही शिक्षक रह गए हैं। शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सोमवार को छतैंणा, ऊंचाकोट, बूंगा, मैनोली, कुई, तल्ली-मल्ली कहाली आदि गांवों के अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आ धमके। उन्होंने शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। अभिभावकों ने इस मुद्दे को लेकर उपखंड शिक्षा अधिकारी देवकी तिरुवा का घेराव किया। उपखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन मिलने पर अभिभावक शांत हुए। प्रदर्शन में अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहिनी जोशी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश भट्ट, बालम जोशी, उमेश उपाध्याय, गोपाल दत्त, पूरन लाल, ओम प्रकाश, भुवन चंद्र, दिनेश चंद्र, ज्योति उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें