फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर भी खुली रहीं दुकानें

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी होने के बावजूद कई व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। इससे नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक और राष्ट्रीय अवकाश बंदी के नियमों का भविष्य में उल्लंघन हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दो अक्तूबर, 26 जनवरी, 15 अगस्त, अंबेडकर जयंती, ईद, होली, दीपावली, गुरुनानक जयंती के अवसर पर व्यापारियों को राष्ट्रीय अवकाश बंदी करनी पड़ती है। जबकि प्रत्येक सोमवार को नगर में साप्ताहिक बंदी होती है। इधर, कई व्यापारी इन नियमों का लंबे समय से उल्लंघन कर रहे हैं। पूर्व में प्रशासन ने कई बार सोमवार को बाजार का निरीक्षण किया, दुकानें खुली मिलने पर कई दुकानदारों के चालान भी हुए। लेकिन अब फिर से वही हाल हैं। इधर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सिया राम चौहान ने व्यापारियों को नियमों का पालन करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में बंदी के दिन दुकानें खुली मिलीं तो दोगुना चालान वसूला जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष यतीश रौतेला, महासचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। व्यापारियों को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें