फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया। रामगंगा नदी में आई बाढ़ से मासी में स्थित नैथना देवी पेयजल योजना के पंप हाउस में लगे पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे चौखुटिया, भिकियासैंण और द्वाराहाट विकास खंड की 76 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
प्रदेश की बड़ी पेयजल योजनाओं में से एक इस योजना से तीनों ब्लाकों के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति होती है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से इस योजना से जुडे़ हजारों ग्रामीणों के लिए दिक्कत पैदा हो गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि पाइप क्षतिग्रस्त होने से पंपिंग बंद हो गई है। जिससे सभी 76 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्होंने बताया कि नदी में पानी कम होने पर क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर चौखुटिया में तड़ागताल जल स्रोत से जुड़ी पेयजल योजना के पाइपों में भी मलबा भर गया है। कनिष्ठ अभियंता बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि पाइपों को जोड़ने और मलबा हटाने में कुछ समय लग सकता है। यह कार्य भी बारिश कम होने के बाद ही हो सकेगा। लिहाजा उक्त योजना से जुडे़ कुछ गांवों में फिलहाल पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें