फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट से प्रवेश पत्र निकाल सकेंगे विवि के छात्र

Sun, 24 Mar 2013 05:33 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि की 10 अप्रैल से शुरू होने जा रही परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रति कुलपति प्रो.एसएस धामी ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र इंटरनेट पर डाल दिए गए हैं और कोई भी छात्र-छात्रा नेट से भी प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. धामी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक के बाद परीक्षा कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बावजूद यदि विवि की परीक्षाओं के बीच में कोई प्रतियोगी परीक्षा आ जाती है तब परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल करने पर विचार किया जाएगा अन्यथा परीक्षाएं घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी। उन्होंने बताया कि इस बार सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र इंटरनेट पर भी डाल दिए गए हैं और कोई भी छात्र-छात्रा अपना नाम, कालेज का नाम और कक्षा लिखकर नैट से भी प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
प्रतिकुलपति प्रो.धामी ने बताया कि परीक्षाएं शुरू होने के 15 दिन के भीतर मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। खासकर बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षाफल समय पर निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंकपत्र बनाने का काम इस बार भी किसी एजेंसी को दिया गया है लेकिन विवि द्वारा भी अंकपत्र की एक प्रति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्षों में अंकपत्र विवि स्तर पर ही तैयार होंगे। प्रो.धामी ने यह भी बताया कि नेशनल ई-गवर्नेंस के माध्यम से 16 अप्रैल को नैनीताल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें भारत सरकार के अलावा उत्तराखंड सरकार के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें