फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों की भीड़

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शरदोत्सव के अंतर्गत जीआईसी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह बिष्ट थे। उन्होंने कहा कि छायाकारों का पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों, सामाजिक कठिनाईयों के साथ ही उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को समेटकर एक स्थान पर प्रदर्शित करना सराहनीय प्रयास है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार त्रिभुवन गिरि महाराज ने प्रदर्शनी की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने नगर में कला दीर्घा की स्थापना करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्रजमोहन जोशी, जयमित्र बिष्ट, सोनू सिजवाली, डा. महेंद्र सिंह मिराल, निकोलस इक्का, चेतन कपूर, चंदन लाल, विजय राजेश्वरी, यूसुफ तिवारी, कैलाश गुरुरानी आदि उपस्थित थे। संचालन प्रदर्शनी केसंयोजक मनोहन चौधरी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें