फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजवाल ने शिकारी जॉय व्हीकल को किया सम्मानित

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में लमगड़ा ब्लाक में आदमखोर तेंदुए को मार गिराने वाले पौड़ी निवासी शिकारी जॉय व्हीकल को सम्मानित किया। श्री कुंजवाल ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को मारकर जॉय व्हीकल ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं के आदमखोर होने की प्रवृत्ति तथा व्यवहार की जांच कर विश्लेषण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लमगड़ा ब्लाक के उच्यूर पट्टी के गांवों के सीमित क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती संख्या पर वन विभाग को गंभीरता से जांच करने की आवश्यकता है। पर्यावरण तथा जंगलों को भी बचाकर रखना होगा। ताकि मानव और जंगली जानवरों के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से कैंपा योजना के माध्यम से इस संबंध में कार्य करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ राहुल, फारेस्टर मनोज सनवाल, दुग्ध संघ प्रशासक दीप डांगी, भूपेंद्र भोज, तारा जोशी, अमरनाथ रावत, वीरेंद्र कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें