फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से विजय से गांधी चौक तक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद ने दीपावली पव को व्यवस्थित ढंग से मनाने में पुलिस तथा प्रशासन को सहयोग देने को कहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आतिशबाजी की सामग्री निर्धारित स्थान पर ही बिकेंगी। 11 से 15 नवंबर तक विजय से गांधी चौक तक सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आतिशबाजी की सामग्री निर्धारित स्थान पर ही बेची जाएंगी। इसके लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति बाजार में अपनी दुकान के आगे अपने निजी वाहन खड़ी नहीं करेगा। मिठाई तथा अन्य कोई भी व्यवसायी अपनी दुकान में दो से अधिक गैस सिलेंडर नहीं रख सकेंगे। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में नकली मावे आदि की सैंपलिंग करेंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि बाजार में हिजड़ोें ने किसी से भी अभद्रता की तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें तथा पुलिस उपाधीक्षक को दी जाए। बैठक में सीईओ ओमपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मनीषा जोशी, प्रभारी तहसीलदार, अगिभनशन अधिकारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें