फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षक समन्वय समिति की रैमजे इंटर कालेज परिसर में हुई बैठक में विद्यालयों के कोटिकरण में संशोधन की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने समयबद्ध पदोन्नति दिए जाने की भी मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण पदोन्नति और समायोजन में काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए। लोकसभा चुनाव ड्यूटी की खामियां दूर करने को लेकर डीएम को सुझाव भी संगठन भेजेगा। उन्होंने कहा कि तबादला एक्ट में स्थानांतरण पदोन्नति और समायोजन में काउंसलिंग की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पंचायत चुनाव के उपार्जित अवकाश प्रकरण भी लंबित हैं। जिनके निराकरण की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार जोशी और संचालन सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने किया। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के सुरेश चंद्र पाठक, जगदीश चंद्र जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के कैलाश डोलिया, दिगंबर फुलोरिया, डॉ. ललित पाठक, सुरेश चंद्र नैनवाल, पूरन सिंह अल्मियां, जूहा शिक्षक संघ के युगल मठपाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जगदीश भंडारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राम सिंह गैड़ा, सुरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें