अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के वाणिज्य तथा प्रबंध संकाय में आयोजित विदाई समारोह में एमकॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. केसी जोशी ने कहा कि बदलाव स्वयं से होता है। इसलिए विद्यार्थी रचनाशील बने। विद्यार्थी सच्चाई तथा ईमानदारी से समाज में परिवर्तन करें।
वाणिज्य तथा प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. बीपी सिंघल ने रचनात्मक कार्यक्रम की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए प्रो. एमएम जिन्नाह ने कहा कि विद्यार्थी यहां से पढ़ाई पूरी कर विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर उत्कृष्ट काम करें। कार्यक्रम संयोजक डॉ. एचआर कौशल, डॉ. भगवतेश्वरी कार्की, डॉ. ललित जोशी, भास्कर पांडे, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, सुभाष पांडे, छात्रसंघ सचिव चंदन बहुगुणा, शिवानी साह, दीपक तिवारी ने विचार रखे। दिव्या तोमक्याल ने सूफी गीत, अंजलि बिष्ट ने नाचू मैं आज छम-छम-छम गीत, साक्षी, किरण, आकांक्षा ने तेरी रंग्याली पिछौड़ी कमू हाय चवन्नी बूटा छाजी रे कमू जी रये..में नृत्य किया। कार्यक्रम में वाणिज्य संघ के अध्यक्ष भास्कर पांडे, उपाध्यक्ष सोनी कोठारी, सचिव दीपक बिष्ट, उपसचिव धीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्योति तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन ज्योति रेश्मा पैनवाल ने किया।
भास्कर को स्टूडेंट आफ द ईयर का सम्मान मिला
अल्मोड़ा। कार्यक्रम में रैमेरिका को मिस्टर एमकॉम, भावना कोठारी को मिस एमकॉम, नवल बिष्ट को मिस्टर फेयरवेल, साक्षी वर्मा को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। बीकॉम और एमकॉम में अव्वल रही विमला कनवाल, पूजा भंडारी, ज्योति तिवारी, धीरज गुप्ता, दीप्शी खेतवाल को सम्मानित किया गया। भास्कर पांडे को स्टूडेंट आफ द ईयर सम्मान मिला। भाषण प्रतियोगिता में में अव्वल रहे आयुष तिवारी, भास्कर पांडे को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो