गरुड़(बागेश्वर)। मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में संपन्न हुए शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पिंगलों एकादश ने स्पोटर्स क्लब पुरुड़ा को हराया। इस मैच में स्पोर्टस क्लब पुरुड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 124 रन बनाये।
जबाब में पिंगलों एकादश ने 15 ओर में 125 बनाकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता टीम को युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष रंजीत रावत ने आकर्षक इनाम दिया। मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक दीपक चुनेरा, दिग्विजय फर्स्वाण, अमित रावत, युवराज काला लक्ष्मण थायत, रंजीत थायत मौजूद थे। ब्यूरो