फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित की जटिलता को सरल बनाएगा अबेकस: डा. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अबेकस प्रशिक्षण एक नवाचारी कार्यक्रम है। अबेकस के माध्यम से जटिल से जटिल अंकगणितीय समस्याओं को हल किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेकर शिक्षक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गणित विषय में दक्ष बनाएं। प्रशिक्षक सरिता पांडे ने कहा कि जिले में प्राथमिक मॉडल स्कूलों के गणित के शिक्षकों को गणितीय दक्षताओं का ज्ञान कराकर निपुण बनाया जाएगा, ताकि बच्चों को गणित विषय सरलता से समझाया जा सके।

मुख्य प्रशिक्षक ललित मोहन पांडे ने कहा कि मॉडल विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए यह नवाचारी कार्यक्रम सिद्ध होगा। अबेकस प्रशिक्षण से जोड़, घटाना, गुणा, भाग के अतिरिक्त ब्रेन शार्पिंग एक्ससाइज का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं और बच्चों को अभ्यास के लिए अबेकस उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन



इस अवसर पर जीएस गैड़ा, डॉ. हरीश जोशी, पवन सिंह बिष्ट, नयला अमान, हेमा लटवाल, सुमन बिष्ट, पूनम जोशी, डॉ. श्वेता ममगाई, राजेंद्र भंडारी, गोकुल दुर्गापाल, दीपिका बिष्ट, गणेश बिष्ट, राजपाल वेंकटेश, गोविंद लाल, सतीश कुमार, पंकज, चंदन बिष्ट, कैलाश तिवारी, मोहन नयाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें