फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राफेल विमान खरीद में सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए युकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन


युकां और कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि गोवा के कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे की वीडियो क्लीपिंग इशारा कर रही है कि केंद्र सरकार ने राफेल विमान सौदे में सौदेबाजी की है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री के पेरिस दौरे पर 36 राफेल विमान खरीदने का फैसला लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल खरीद में केंद्र सरकार ने सौदेबाजी कर देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है।

प्रदर्शन में युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ललित सतवाल, उपाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला महासचिव राहुल खोलिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला शाखा जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, यूथ ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष वकुल साह, छात्रसंघ सचिव अक्षय कुमार, रितिक नयाल, सत्यम जोशी, विपुल कार्की, संजू कठायत, पंकज काडंपाल, नवीन कनवाल, हर्ष कनवाल, लोकेश तिवारी, सुरेंद्र लाल टम्टा, फकीर खान, पूनम आर्या, दीपू डसीला, सुरेंद्र लाल टम्टा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें