फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर वर्षों से खड़े खराब वाहन नहीं हटे तो होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़े खराब वाहनों को संबंधित लोग 15 दिन के भीतर हटा लें नहीं तो इस अवधि के बाद इन वाहनों की नीलामी कर दी जाएगी। बैठक में इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए। शिखर तिराहे से रघुनाथ सिटी माल तक ई-रिक्शा चलाने के लिए भी सर्वे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवैध रूप से बनाए गए रैंप को हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक लोअर माल रोड में 48 और माल रोड में 52 लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी उनके द्वारा रैंप नहीं हटाए गए तो तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा शिखर तिराहे से रघुनाथ सिटी माल तक ई रिक्शा संचालन के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने एआरटीओ को इस रूट का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बाइक टैक्सी संचालन की कार्रवाई 15 दिन के भीतर करने को कहा। एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि सिटी बस संचालन के लिए रूट वन जो करबला से शिखर तिराहे से कोसी होते हुए बेस और वापस करबला में समाप्त होता है इस बस का संचालन काफी हद तक सफल रहा है।
विज्ञापन


इस रूट पर बस को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। उन्होंने क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मोटर मार्ग के पुुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें