फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 के मुकाबले पालिका में बढ़े 3462 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के चुनाव में इस वर्ष 24256 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 12104 महिलाएं और 12152 पुरुष मतदाता हैं। इस बार 2013 के चुनाव से 3462 मतदाता अधिक हैं। 2013 के चुनाव में 20794 वोटर थे। इनमें 10333 महिलाएं और 10461 पुरुष मतदाता शमिल थे।
विज्ञापन


2013 के मुकाबले इस वर्ष नगर के सात वार्डों में जहां मतदाता घटे हैं वहीं चार वार्डों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। परिसीमन के बाद इस वर्ष दो नए वार्डों का भी सृजन हुआ है।

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के लिए अध्यक्ष और 13 वार्डों के सभासदों का चुनाव होना है। 2013 के मुकाबले 2018 में सात वार्डों सेलाखोला, बद्रेश्वर, त्रिपुरासुंदरी, मुरली मनोहर, विवेकानंदपुरी, राजपुरा, नंदादेवी में मतदाताओं की संख्या घटी है। वहीं चार वार्डों रामशिला, एनटीडी, लक्ष्मेश्वर, बालेश्वर वार्ड में वोटर बढ़े हैं। परिसीमन के बाद दो नए वार्ड रैलापाली और दुगालखोला का भी सृजन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें