फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का पुरस्कारों के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा राइंका चौनलिया में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इसके अंतर्गत हुई बालक, बालिकाओं की दौड़ में गिरीश और अंजलि प्रथम रहे।
विज्ञापन


बालकों की वॉलीबाल केदार सदन प्रथम, कूर्मांचल सदन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में मानसरोवर सदन पहले, केदार सदन दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की कबड्डी में यमुनोत्री सदन पहले, शिवानी सदन दूसरे स्थान पर रहा। चार सौ मीटर की दौड़ में छात्रा वर्ग में अंजलि, कोमल, प्रियंका तथा छात्र वर्ग में गिरीश, करन, सौरभ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक महिपाल जोशी ,कामिल हुसैन, राजेंद्र भंडारी, मोतीलाल, संजय डोर्बी, संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें