फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर जल्द पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने पैरामिलिट्री में भी वन रैंक-वन पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जल्द पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड बनाया जाए। साथ ही कोटद्वार और अल्मोड़ा में इसकी शाखा खोलने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह सीएसडी कैंटीन से सामान लेने पर जीएसटी माफ किया गया है उसी तरह पैरामिलिट्री कैंटीन से सामान लेने पर 50 प्रतिशत जीएसटी माफ किया जाए। उन्होंने पैरामिलिट्री जवानों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिमौला से 35वीं वाहिनी के जाने के बाद जिला कल्याण अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षता एनएल वर्मा ने और संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया। हर्षवर्धन चौधरी, रुप सिंह बिष्ट, आरके खुल्बे, भूपाल सिंह, योगेश जोशी, टीएस रैकवाल, राजेंद्र जोशी, टीडी पांडेय, दीवान बोरा, गणेश बिष्ट, हयात बिष्ट, केसी तिवारी, दौलत सिंह, जीसी पंत, जीडी दुर्गापाल, बीसी पंत, केबी पांडे ने विचार रखे। बैठक में सोमश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना, रानीखेत के पूर्व पैरामिलिट्री सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें