फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में चालक को आया चक्कर, यात्रियों की जान सांसत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मासी द्वाराहाट से अल्मोड़ा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस कोसी पुल पार कर स्टेट बैंक के पास पहुंची तो चालक राजेंद्र सिंह मेहता को चक्कर आ गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार तक मच गई। चक्कर आने का आभास होते ही चालक ने चढ़ाई में चढ़ रही बस को रोक दिया। इससे यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। इसी बस में रोडवेज का ही एक अन्य चालक भी बैठा था। फिर यही चालक अल्मोड़ा तक इस बस को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की अल्मोड़ा-मासी बस संख्या यूके-07पीए-2497 मासी द्वाराहाट से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। बस को चालक राजेंद्र सिंह मेहता (45) चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बस कोसी पुल पार कर स्टेट बैंक के पास पहुंची तो चालक को चक्कर आ गया और उसका बस से नियंत्रण छूटने लगा। इस बीच कई यात्रियों ने शोर मचाना तक शुरू कर दिया।

इस वक्त बस चढ़ाई पर थी और परेशानी का अहसास होने पर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को खड़ा कर दिया। इस बस में सवार एक अन्य चालक बस को अल्मोड़ा वापस ले आया। बाद में चालक राजेंद्र सिंह के परिजन उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें