फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा और शहरफाटक में पांच दुकानों में मिली पालीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पंचायत द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित कर रखा है। विभाग के कार्मिकों के दल ने शहरफाटक में पांच व्यापारियों के यहां छापेमारी की। पांच दुकानों में पॉलिथीन और प्लास्टिक गिलास बरामद हुए। इन दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा के नेतृत्व में कार्मिकों के दल ने लमगड़ा और शहरफाटक कस्बे में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी में शहरफाटक में दुकानदार गोपाल दत्त, तारा दत्त, नीरज बजेठा, लमगड़ा में कैलाश सिंह, नंदन सिंह की दुकानों से पॉलिथीन और प्लास्टिक गिलास बरामद हुए। इन पांचों व्यापारियों से कुल 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात व्यापारियों से जिला पंचायत के लाइसेंस शुल्क के 10425 रुपये की वसूली भी की। निरीक्षण दल में एएम टम्टा के अलावा धर्मेंद्र सिंह रावत, कृष्ण चंद्र पालीवाल, भगवत सिंह टंगडिया, चंदन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें