भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत में तीन सूत्री मागों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 14 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाजी कर हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्याल्दे तहसील का घेराव कर चक्काजाम करने को ग्रामीण बाध्य होंगे।
रविवार को क्रमिक अनशन पर कलावती देवी, मंजू देवी, कलम सिंह, मान सिंह, राम सिंह, सुनील कुमार, कल्याण सिंह, भगवत सिंह, सुंदर सिंह, लाल सिंह बैठे। आंदोलनकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर इकूखेत बाजार से मंगरुखाल तक दो किमी दूर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
इस दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो स्याल्दे तहसील का घेराव कर चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर सुनील टम्टा ,जोगा सिंह, हिम्मत सिंह, बची राम, केशर सिंह, शाकम सिंह, पूरन सिंह, त्रिलोक सिंह, राजू नेगी, दीवानी राम, मंगल राम आदि मौजूद थे।