फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
आगरा से ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दसवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और विशिष्ट अतिथि पी रेणुका देवी ने अव्वल रहीं टीमों को ट्राफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। अल्मोड़ा ने 26 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक जीते। अल्मोड़ा सर्वाधिक 296 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

हरिद्वार 204 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। हरिद्वार के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण, 14 रजत और आठ कांस्य पाए। चंपावत को 58 अंक मिले। चंपावत के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि सराहनीय है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने खेलों को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन को बल मिलता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सचिव कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता में नौ जिलों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राबिया जिन्ना, भावना मल्होत्रा, यूटीए अध्यक्ष पवन कुमार चदेव, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सुभाष ठाकुर, मनोज राम, संजय पाल, आयोजन समिति के कुंदन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चम्याल, प्रदीप गुरुरानी, कुंदन लटवाल, योगेश नयाल, चामू सिंह गस्याल, कपिल मल्होत्रा, रंजना भंडारी, मंजू बिष्ट, रिजा पांडे, शिवराज कपकोटी आदि उपस्थित थे। मैचों के रेफरी सुभाष ठाकुर, वंदना सिंह, महेश कुमार, गगन भंडारी, संजीव चतुर्वेदी, बबीता सांत, अभिषेक यादव, कुणाल चंद्र, गुंजन पांडे, जीपी पंकज, कमल जोशी प्रदीप जोशी, विल्पलव अनंत थे।

हरिद्वार को दूसरा और चंपावत को तीसरा स्थान मिला
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का समापन

खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप प्रदान की
अल्मोड़ा। समापन मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता तमन्ना भंडारी, गुंजन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता कनिष्का भंडारी, वंदना सिंह, मानसी पांडे को स्कॉलरशिप प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें