अल्मोड़ा। फिल्म शुभघड़ी की शूटिंग जागेेश्वर में भी होगी है। पिथौरागढ़ जिले के वादियों में भी फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में जागेेश्वर क्षेत्र में भी फिल्म के दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा। सोमवार को जागेेश्वर मंदिर समूह प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल के सहयोग से जागेेश्वर धाम में फिल्म का शुभ मुहूर्त हुआ। निर्देशक ललित भट्ट ने बताया कि फिल्म में सिने अभिनेता हेमंत पांडे के अलावा संजय सितोड़ी, मिस उत्तराखंड रोशनी बिष्ट, सपना, गरिमा, देवेंद्र रावत, उमेश चंद्र राय, दान सिंह वल्दिया आदि अभिनय कर रहे हैं।