फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो मावा नष्ट करवाया, नमूना भी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोसी बाजार में दुकानों में छापेमारी की। दो रेस्टोरेंटों के रसोई में गंदगी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए हैं, जबकि एक मावे का नमूना लिया। वहीं एक दुकान में खराब 10 किलो मावे और फ्रिज में रखे बासी चिकन को नष्ट करवाया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकारियों ने कोसी बाजार में कई दुकानों में छापेमारी की। संदेह होने पर एक दुकान से मावे (खोये) का सैंपल भरा गया। इसे जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। एक मिठाई की दुकान में 10 किलो खराब मावा और फ्रिज में रखा बासी चिकन भी मिला। दल ने इस सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया और चेतावनी दी। दल में एसडीएम के अलावा अभिहित अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें