फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने कूड़ा फैलाने पर नौ व्यापारियों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ने औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों के सामने कूड़ा और गंदगी फैलाने पर नौ व्यापारियों का चालान करके जुर्माना ठोक दिया। इसके अलावा थूकने और गंदगी पर तीन अन्य लोगों का भी चालान किया गया। सभी से कुल 1820 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सायं बाजार में निरीक्षण के दौरान एडीएम ने चलते चलते मूंगफली के छिलके सड़क में फेंकने पर दो लेागों का चालान किया। जबकि रैमजे पार्क के पास एक व्यक्ति का सार्वजनिक स्थान में थूकने पर चालान किया। एडीएम ने बताया कि बाजार में कई दुकानों के आगे भी गंदगी पड़ी हुई थी जिसे व्यापारियों ने साफ नहीं किया था।

इस पर कार्रवाई करते हुए नौ व्यापारियों का चालान कर जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गंदगी करने वालों किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें