फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरायणी महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद की ओर से 15 जनवरी को रैमजे इंटर कॉलेज में उत्तरायणी महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित झोड़ा, चांचरी, बैर, छपेली आदि कार्यक्रम होंगे। घुघुतिमाला, महिलाओं की कुमाउंनी व्यंजन समेत कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। पालिका सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बच्चों की जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, महिला रस्सा कस्सी प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चों की हमर घुघुति त्यार और नानतिन विषय पर कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। माघ खिचड़ी का भी आयोजन होगा, जिसके लिए मनोज सनवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

घुघुतिमाला और गायन प्रतियोगिता के लिए गीता मेहरा, व्यंजन प्रतियोगिता लता तिवारी, जलेबी दौड़ राधा नेगी, महिला और बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के लिए विद्या बिष्ट, महिला रस्सा कस्सी कंचन भट्ट, कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता उदय किरौला, गायन के लिए गोपाल नयाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन



महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति और भाषा को आगे बढ़ाने में दिए योगदान के लिए कृष्ण मोहन सिंह (नंदा,) डॉ. हयात रावत, उदय किरौला, राधा तिवारी के साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए अख्तर हुसैन को सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृति विभाग के संयोजन में छोलिया नृत्य और एसएसबी द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। सभी कार्यक्रमों के सभासद राजेंद्र तिवारी संयोजक होंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंदन सिंह नैनवाल, जगमोहन बिष्ट, पूनम आर्या, नवीन बिष्ट, अशोक पांडे आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें