फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती ठंड में भी नगर में नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक ओर मौसम साफ रहने से दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं सुबह और शाम के समय हवा चलने के साथ ठंड काफी बढ़ गई है, लेकिन नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की है। लोगों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए पालिका से नगर में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से सुबह और शाम के वक्त ठंड में काफी इजाफा हुआ है और तापमान में भी गिरावट आ रही है। बढ़ती ठंड के कारण नगर के बाजार भी जल्द बंद हो रहे हैं। जबकि, ठंड से बचने के लिए फड़ व्यापारी और मजदूर वर्ग लकड़ी की पेटी, गत्ते आदि जला रहे हैं। पालिका द्वारा ठंड के मौसम में हर साल नगर के विभिन्न स्थानों पर अलावा जलाने की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन, इस बार अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। मालरोड, स्टेशन और बाजार मार्ग पर कई जगह लोग कागज, गत्ते जलाने को मजबूर हैं।

खासकर निर्धन और मजदूर तबके के लोगों को ठंड के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि तीन-चार दिन के भीतर पालिका नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें