फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। सोमेश्वर, जमराड़ी बैंड, पनुवानौला, बाड़छीना, मेलगांव आदि स्थानों पर रामलीला मंचन चल रहा है।
विज्ञापन

जमराड़ी बैंड में चालीस सालों से रामलीला का आयोजन हो रहा है। यहां रामलीला के दूसरे दिन राम-लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में प्रवेश, जनक-विश्वामित्र संवाद का आकर्षक मंचन किया गया। राजेश नेगी ने जनक, ललित भट्ट विश्वामित्र, बेबी ने राम, अमित नेगी लक्ष्मण, लकी चम्याल सीता के पात्र का अभिनय कर रहे हैं। संचालन रविशंकर गोसाई ने किया। कमेटी के अध्यक्ष भगवान नेगी, गिरीश बिष्ट, गज्जू बिष्ट, जगत सिंह, अर्जुन, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।

उधर सोमेश्वर में सुग्रीव राम मिलन, बाली सुग्रीव युद्ध, बाली बध, हनुमान का लंका में प्रवेश का मंचन किया गया। बाड़ेछीना में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए। सीता स्वयंवर देखने को आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। रामलीला में महिला पात्रों का किरदार बालिकाएं निभा रही है। शिवानी जोशी ने सीता, प्रीति बिष्ट ने सुनैना, हर्षिता बिष्ट ने कौशल्या, दीया बिष्ट ने सुमित्रा, तेजस्विता भट्ट ने अहिल्या, हर्षिता ने मंदोदरी, कविता पैनवाल ने सुलोचना, निशिता बिष्ट ने तारा के पात्र का शानदार अभिनय किया। निर्देशन हेम तिवारी ने किया।
विज्ञापन


उधर पनुवानौला में रामलीला मंचन का शुभारंभ एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुरेश सिंह और नवीन गोले ने किया। पहले दिन नटी सूत्रधार, शिवजी का रावण, कुंभकर्ण, विभीषण को वरदान देना, रावण का कैलाश पर्वत उठाना, देवगण स्तुति, राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जन्म, सीता जन्म का मंचन किया गया। मेलगांव में रामलीला के छटे दिन सूर्पनखा नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण प्रसंगों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी पीतांबर पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें