फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के उपलक्ष्य में डे केयर सेंटर की ओर से वरिष्ठ नागरिकों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से अल्मोड़ा इंटर कालेज तक पथ संचलन किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक डीके जोशी और आनंद सिंह ऐरी को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा इंटर कालेज सभागार में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएसजे परिसर के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. जय दत्त उप्रेती द्वारा समुद्र संगम पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने डे केयर सेंटर की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को कई तरह से योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर विवेक राय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सेंटपाल विद्यालय के बच्चों ने गांधी जी के अनमोल वचन आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए।

इस मौके पर डे केयर सेंटर के अध्यक्ष डा. अरुण पंत, महासचिव जीसी जोशी, डा. जेसी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल, रीता दुर्गापाल, नवीन पाठक ने विचार रखे। संरक्षक आनंद सिंह बगड़वाल ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता डा. अरुण पंत ने और संचालन हेम जोशी ने किया। इस मौके पर लीला खोलिया, गिरीश मल्होत्रा, आनंद लोहनी, मोहन सिंह नेगी, लक्ष्मण ऐठानी, मोहन नयाल, एमडी मिश्रा, एमएस मटेला, रुप सिंह, एमएस नेगी, शांति साह, सुनयना मेहरा, पुष्पा कैड़ा, भगीरथ पांडे, दयाकिशन कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें