फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर तथा सीनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मृति कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की ओर से गत देर सायं रैमजे इंटर कालेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कुमाऊंनी और पंजाबी लोक संस्कृति की झलक एक मंच पर देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, मानस पब्लिक स्कूल, श्रीकृष्णा विद्यापीठ पांडेखोला, सीनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। समिति के पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अव्वल रहे स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन भावना मल्होत्रा, विनोद कुमार पांडे, कमल बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा, डा. विद्या कर्नाटक, करन मर्तोलिया, मोहन सिंह नेगी, संयोजक प्रदीप गुरुरानी, पीसी तिवारी, गोविंद लाल वर्मा, विनोद पांडे, कपिल मल्होत्रा, कमल बिष्ट, एमसी कांडपाल, हर्षवर्धन चौधरी, गिरीश मल्होत्रा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें