फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़ा निवासी सहायक कमांडेंट बिष्ट राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनएसजी में सहायक कमांडेंट पद पर तैनात जागेश्वर के पास हरड़ा (न्योली) निवासी डीएस बिष्ट को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। बिष्ट को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

स्व. भवान सिंह बिष्ट के पुत्र डीएस बिष्ट ने प्राथमिक शिक्षा हरड़ा गांव से, हाइस्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जागनाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल से की। 1986 में वह बीएसएफ में भर्ती हो गए। बीएसएफ में वह त्रिपुरा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली सहित कई स्थानों पर सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वह आतंकरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) हेडक्वार्टर दिल्ली में सहायक कमांडेंट पद पर तैनात हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें