फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 82 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा

विज्ञापन
पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अल्मोड़ा में बनाए गए जिले के एकमात्र केंद्र में पंजीकृत 233 छात्र-छात्राओं में से 82 ने परीक्षा दी, जबकि 151 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला समाचार पत्र के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में रविवार को पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा में छात्रवृति परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से पहले ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक हुई परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर चस्पा मास्टर सिटिंग प्लान देखकर परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आईडी की जांच की गई। इसके बाद परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे।

-

35 से 55 किमी दूर से पहुंचे परीक्षार्थी

परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। 46 किमी दूर रानीखेत, 35 किमी दूर द्वाराहाट, 40 किमी दूर सोमश्वर, 55 किमी दूर चौखुटिया, 41 किमी दूर मजखाली समेत विभिन्न स्थानों से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। पहली बार परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। अभिभावकों ने कहा कि यह परीक्षा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की पढ़ाई में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


परीक्षार्थी बोले

पहली बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा दे रही हूं। पेपर अच्छा गया है, सफलता की उम्मीद है। छात्रवृति से आगे की पढाई में मदद मिलेगी। - भावना कोरंगा, कक्षा 12 विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट
अधिकांश प्रश्नों का उत्तर दिया है। प्रश्न पत्र अच्छा गया है। आशा है कि पहली बार में ही सफलता मिलेगी। परीक्षा के लिए काफी समय से इंतजार था। - सोनाली मठपाल, कक्षा 12 विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट
दूसरी बार परीक्षा दी है। इस बार सफलता की उम्मीद है। आगे की पढ़ाई छात्रवृत्ति के सहारे करना चाहता हूंं। इससे मदद मिलेगी। - लक्की कुमार, कक्षा 11 जीआईसी चौखुटिया
काफी लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। पहली बार परीक्षा में शामिल होने से मन में उत्साह है। पेपर अच्छा गया है, सफलता की उम्मीद है। - मानसी, कक्षा नौ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोट्यूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें