फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय प्रत्येक माह समय पर देने, केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले मानदेय का ब्यौरा देने और 2016 में हुई हड़ताल समयावधि का मानदेय ब्लॉकवार सभी को देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 27 मई को एक दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी से 31 मई तक सदस्यता लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा की ताड़ीखेत में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुक्ड फूड का मैन्यू लिखित रूप से नहीं दिया गया है जबकि पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में बैठक करने और इसे लिखित रूप में देने की बात कही थी। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने बताया कि अपने विभाग के अतिरिक्त कार्यकर्ता जो भी काम करेंगी उनका मानदेय अन्य विभागों द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने नाराजगी जताई कि लोकसभा चुनाव ड्यूटी और पंचायती चुनाव के लिए सभी ब्लॉकों में एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को आने-जाने का मार्ग व्यय तक नहीं दिया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट ने आय-व्यय का विवरण सामने रखा। अध्यक्षता चंपा बिष्ट और संचालन उमा बिष्ट ने किया। इस दौरान हंसी रावत, मंजू बिष्ट, पुष्पा आर्या, जानकी, हेमा कांडपाल, बसंती रावत, हेमा बिष्ट, हंसी जीना, जीवंत पांडे, कमला आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें