अल्मोड़ा। जिले में सड़क से पांच से साढ़े सात किमी की पैदल दूरी पर 66 मतदेय स्थल स्थित हैं। इन मतदेय स्थलों तक पहुंचने के लिए मतदान कार्मिकों को पैदल ही जाना पड़ेेगा।
जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 863 मतदेय स्थल हैं। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के 144 मतदेय स्थलों में से पांच किमी से अधिक पैदल दूरी पर चार मतदेय स्थल हैं। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के 134 मतदेय स्थलों में से पांच किमी से साढ़े सात किमी की दूरी पर सात, रानीखेत विधानसभा के 133 मतदेय स्थलों में पांच किमी से अधिक दूरी पर चार मतदेय स्थल हैं।
सोमश्वर विधानसभा क्षेत्र के 139 मतदेय स्थलों में से पांच से अधिक पैदल दूरी पर पांच, अल्मोड़ा के 140 मतदेय स्थलों में से पांच किमी से अधिक दूरी पर 16 मतदेय स्थल और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 173 मतदेय स्थलों में से पांच किमी से अधिक दूरी पर 30 मतदेय स्थल स्थित हैं।