अल्मोड़ा। मतगणना तक जिले के सभी पेट्रोल पंप में तीन हजार लीटर पेट्रोल और पांच हजार लीटर डीजल आरक्षित रहेगा। नोडल अधिकारी खानपान और परिवहन ने जिले के सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
नोडल अधिकारी खानपान और परिवहन जगदीश वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 19 पेट्रोल पंप स्वामियों को मतगणना तक अपने-अपने पेट्रोल पंप में पांच हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों के खान-पान को लेकर टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन एक आवेदक ने आवेदन किया था पर उसके पास पूरे कागज उपलब्ध नहीं थे। जिस वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी। अब सोमवार को दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।