फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विधिवत थल सेना का अंग बन जाएंगे केआरसी के 176 रिक्रूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा जैसी देशभक्ति धुनों के बीच शनिवार को कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 176 जवान देशसेवा की शपथ लेकर विधिवत थल सेना का अंग बन जाएंगे। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में धर्मगुरु बारी बारी से गीता और राष्ट्रीय ध्वज की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान जवानों के परिजन भी मौजूद रहेंगे।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल संदीप शील ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सोमनाथ मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। समारोह में केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। भव्य परेड के बीच धर्मगुरु बारी बारी से जवानों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान प्रशिक्षण काल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले रिक्रूटों को सम्मानित भी किया जाएगा। बताया गया है कि कुल 176 जवान शपथ लेकर थल सेना का अंग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र का गौरवशाली अतीत रहा है। देश सेवा के लिए अब तक हजारों सैनिक केंद्र दे चुका है। दुश्मन के दांत खट्टे करने में भी जांबाजों का योगदान कम नहीं रहा है। देश का पहला परमवीर चक्र भी चार कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर सोमनाथ शर्मा को ही मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें