फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर बिजली बिल का डेढ़ करोड़ से अधिक बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली विभाग का विभिन्न सरकारी विभागों पर बिजली बिल का करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। बिल का भुगतान नहीं करने पर विभाग ने एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक जमा करने को कहा है। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष समाप्त होने में दो माह से कुछ अधिक दिन शेष बचे हैं, लेकिन सरकारी विभागों ने विद्युत विभाग के बिजली बिलों का अब तक भुगतान नहीं किया है। करीब दर्जन भर विभागों ने ही विभाग के बिजली बिल बिल का डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अब तक दबा रखी है। बिल की वसूली प्रभावित होने से विद्युत विभाग अब हरकत में आ गया है। विभाग ने पूर्व में भी सरकारी विभागों को पत्र भेजकर बिल जमा करने कहा था, लेकिन कई विभागों पर बिजली बिल का काफी बकाया चल रहा है।

विभाग निजी और गैर सरकारी कनेक्शनधारियों से बिलों की वसूली में जुटा है, लेकिन सरकारी विभागों की ओर से नियमित बिल जमा नहीं होने से काफी राजस्व वसूली लंबित चल रही है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीडीएस पांगती ने बताया कि सरकारी विभागों को बिजली बिल का बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं और 15 फरवरी तक बिजली बिल जमा करने को कहा गया है, अन्यथा उसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें