फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबने ठाना है एड्स को दूर भगाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व एड्स दिवस पर नगर में रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से निकली रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मी एड्स का ज्ञान बचाए जान, हम सबने ठाना है एड्स को दूर भगाना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। छात्राओं ने एड्स पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं तथा नगर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका टम्टा, रहनुमा अंसारी, भूमिका बोरा, स्लोगन प्रतियोगिता में दीक्षा कांडपाल, हेमा रावत, प्रीति ढैला क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता शाह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने बताया कि एड्स का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने, बिना उबली सुई या इस्तेमाल की गई सुई का प्रयोग करने से हो सकता है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सविता हयांकी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस की शुरूआत एक दिसंबर 1988 को हुई थी। संचालन सतीश सती ने किया। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ. आरएस शाही, डॉ. ललित पांडेय, दीपक भट्ट, संजय जोशी, रवि मिश्रा, हिमांगी जोशी, नीलम टोड, मीना जोशी, योगेश जोशी, भारत कुमार, भागवत मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने एड्स जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह बिष्ट ने एड्स के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयुषी परिहार, निशा जहां, प्रशंसा टम्टा, निवेदिता शाह, कमल डंगवाल, सुनील उपाध्याय, संदीप जोशी, बीएड प्रशिक्षु हरि दत्त भट्ट ने विचार रखे।

आईक्यू अस्पताल में हुई गोष्ठी में अस्पताल के प्रभारी डॉ. जेसी दुर्गापाल ने एड्स से बचाव के तरीके बताए। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा दुर्गापाल थी। गोष्ठी में बालम सिंह, रीता दुर्गापाल, जगदीश भट्ट, केशर, नितिन बनकोटी, शिखा, राजू जोशी आदि मौजूद थे। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ के छात्र-छात्राओं ने भी रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें