फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की अल्मोड़ा-कफड़ा सेवा बंद करने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। द्वाराहाट, कफड़ा, गौचर के ग्रामीणों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की अल्मोड़ा-कफड़ा बस सेवा को बंद करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-कफड़ा बस सेवा बंद कर अल्मोड़ा-मासी शुरू कर दी है। इस कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन निगम की अल्मोड़ा-मासी बस सेवा को आबादी क्षेत्र छोड़कर 16 किमी बिंता से द्वाराहाट तक अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्र से होते हुए चलाया जा रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा-मासी बस सेवा को वाया कफड़ा, गौचर आदि स्थानों से होते हुए संचालित करने की मांग की है।

15 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी बीरेंद्र बजेठा, प्रधान अनीता बजेठा, नारायण अधिकारी, हर सिंह बिष्ट, चंदन नेगी, मनोज अधिकारी, ललित कुमार, अनीता बजेठा, संतोष राम, तारा प्रकाश, प्रताप किरौला, कुंदन अधिकारी, प्रकाश सिंह, देव सिंह, कुंवर सिंह बजेठा, गजेंद्र सिंह रावत, भूपाल सिंह रावत, गणेश पाल सिंह, माया किरौला, जसवंत सिंह, दिवान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें