फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्याड़ी क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के ध्याड़ी क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। सुबह और शाम के समय घंटों बिजली गुल हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ध्याड़ी के महासचिव मान सिंह भैसोड़ा ने बताया कि सुबह सात से आठ बजे और सायं पांच बजे से नौ बजे तक हर रोज बिजली गुल हो रही है। रात्रि नौ बजे तक बिजली गुल रहने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। इस संबंध में विभागीय कार्मिकों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन विभाग द्वारा बिजली अव्यवस्था दूर नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें