फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के शीर्ष सूची में शामिल होने पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय को देश में 32वां स्थान मिलने पर अल्मोड़ा परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एकता) ने प्रसन्नता जताई है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा है कि देश के सर्वोच्च विश्वविद्यालयों में कुमाऊं विवि का शामिल होना गौरव की बात है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष डॉ. अरशद हुसैन ने कहा कि कुमाऊं विवि में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और माहौल बन रहा है। महिला उपाध्यक्ष डॉ. ममता असवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का यह पहला विश्वविद्यालय है जो सर्वोच्च विश्वविद्यालय की सूची में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तम शैक्षणिक माहौल, परीक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए कुमाऊं विवि को 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें लगभग 700 विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं को शामिल किया गया।

महासचिव डॉ. नवीन भट्ट और उपसचिव नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि इससे पहले विवि को नैक द्वारा ग्रेड दिया गया था। कोषाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र आर्या ने इसे कुमाऊं विवि और उत्तराखंड के लिए गौरव बताया। शिक्षक संघ एकता ने इसके लिए कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें