फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के अधीन आने के बाद चरमरा रही है पालिका की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड भंग होने के बाद से समस्याओं का अंबार
विज्ञापन

नगर के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें ठप होने से नागरिक परेशान
जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद नहीं सुधर रही व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। पालिका बोर्ड भंग होने के बाद से नगर के विभिन्न वार्डों में समस्याओं का अंबार लग गया है। खासतौर पर नगर के कई मोहल्लों में काफी दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन पालिका के अधिकारी लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात का मौसम होने के कारण मार्गों में झाड़ियां उग आई हैं और अंधेरा होने के कारण यहां जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है डीएम के आदेशों तक की पालिका परवाह नहीं कर रही है।
नगर के रानीधारा, पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, लक्ष्मेश्वर, जाखनदेवी, मल्ला जोशीखोला समेत कई मोहल्लों में पिछले काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इन मार्गों में हर रोज देर रात तक आवागमन होता है, लेकिन स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों का इन मार्गों से गुजरना मुश्किल हो गया है। पूर्वी पोखरखाली निवासी विजय जोशी, प्रेम जोशी, प्रयाग जोशी, कमलेश जोशी, नीरज पथनी, राजेंद्र रावत समेत कई लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रात के समय क्षेत्रवासियों के अलावा मकेड़ी, फलसीमा के ग्रामीण भी गुजरते हैं, लेकिन प्रकाश व्यवस्था नहीं होने लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पूर्व सभासद और कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी ने बताया कि रानीधारा, लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में भी कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। लोगों का कहना है कि जब से बोर्ड भंग हुई है पालिका परिषद की स्थिति खराब होती जा रही है। इधर अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें