फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षु सीख रहे शिक्षण की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न विद्यालयों के डीएलएड प्रशिक्षुओं की विभिन्न केंद्रों में बारह दिवसीय कार्यशाला जारी है। प्रशिक्षुओं को शिक्षण की आधुनिक तकनीकें सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन


डाइट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सीखी गईं विधाओं को स्कूल के बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. हरीश जोशी ने बच्चों की गतिविधियों, डॉ. प्रकाश पंत ने विद्यालय अभिलेखों के रखरखाव के बारे में बताया। डॉ. बीसी पांडे ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षण एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त है।

सभी प्रशिक्षु पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर अर्जित ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाएं। द्वितीय सत्र में डॉ. जीएस गैड़ा ने आरटीई अधिनियम-2009, डॉ. एलएम पांडे ने गणित शिक्षण की जानकारी दी। इस मौक पर आरटीई अधिनियम पर हुई चर्चा में ललित भट्ट, गणेश नयाल, सुनील उपाध्याय, इंदु नयाल, अर्चना, विनीता पांडे, कुसुम, शीला, पूजा, चांदनी, कमल, संदीप, जयपाल, हेम उपाध्याय आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें