फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट देश सेवा के लिए तत्पर रहें : प्रो. पथनी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में एनसीसी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के ऑडिटोरियम में एनसीसी 77 यूके बटालियन के वर्तमान और पूर्व कैडेटों द्वारा आयोजित एनसीसी एल्यूमिनी-2018 में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने कहा कि एनसीसी कड़े अनुशासन के लिए जानी जाती है। कैडेट देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 77 बटालियन के कैडेटों ने परिसर, राज्य को ऊंचाइयां दी हैं। भविष्य में भी कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। उन्होंने परिसर में सैन्य विज्ञान विषय खुलवाने के लिए प्रयास करने, एनसीसी के लिए कमरा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। 77 यूके बटालियन एनसीसी के लेफ्टीनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह ने ने कैडेटों के व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताया। इससे युवाओं को देश सेवा की सीख मिलती है। सीनियर अंडर ऑफिसर महेश चंद्र ने कहा कि एनसीसी देश के लिए प्रतिभावान नागरिक तैयार कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सेना के लिए प्रोत्साहित करना है। एएनओ कैप्टन डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कैडेट अनुशासन, देश सेवा के लिए तत्पर रहें। इससे पहले कैडेटों ने राजस्थानी, कुमाऊंनी, पंजाबी, बंगाली संस्कृति पर आधारित लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। बीएचएम मनोहर सिंह, सूबेदार बलवंत सिंह, पूरन सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष पांडे, प्रो. एनडी कांडपाल, डॉ. ललित पंत, डॉ. ललित चंद्र जोशी, किशोर थापा, रजनीश बोरा, पवन पपोला, श्वेता पंत, कशिश रौतेला, सुशीला भोज, अंजू बिष्ट, गीतंजलि, श्याम भट्ट, जीवन जोशी, मोहन भट्ट, हवलदार नंदन सिंह आदि थे। अंडर ऑफिसर श्वेता पांडे, कैडेट दीपक तिवारी ने संचालन किया।

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे कैडेट सम्मानित
अल्मोड़ा। समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय शिविर, पर्वतारोहण अभियानों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष पांडे को बेस्ट कैडेट, कंटीजन कमांडर (गणतंत्र दिवस परेड) पवन पपोला, अंडर ऑफिसर चेतना लटवाल, सार्जेंट रोशनी बिष्ट, कैडेट हिमानी बृजवाल, थल सेना कैंप के लिए कल्पना बोरा, वीरेंद्र रावत, पर्वतारोहण के लिए कुंवरजीत सिंह रौतेला, नेशनल शूटिंग के लिए कमलेश, पैरा जंप के लिए अंडर ऑफिसर राकेश नेगी, बेस्ट कैंपर अंडर ऑफिसर निर्मल सनवाल, अंडर ऑफिसर चेतना लटवाल, मो. आरिफ को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें