फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन के कारण घरों में ताले लगने पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नया दौर ग्रामोत्थान मंच विनायक का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पलायन के चलते घरों पर ताले लगने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

नव ज्योति इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन की कारगर नीति बनाने के साथ ही जंगली जानवरों से खेती बचाने, रोजगार परक शिक्षा देने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांव ही खाली हो जाएंगे तो पहाड़ का अस्तित्व कैसे बचेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के मेधावी बच्चों, जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले स्कूली खिलाड़ियों, एथलीटों को सम्मानित किया गया। 80 बच्चों की कंप्यूटर, आईटी शिक्षा को लेकर काउंसलिंग के माध्यम से कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। वार्षिकोत्सव के दौरान दस स्कूलों के बच्चों सहित लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को गीतों, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि नया दौर गैर राजनीतिक खुला मंच है। इसमें 50 से अधिक गांवों के शहरों में बसे, गांवों में रहने वाले लोग जुड़े हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य गांवों के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए जन चेतना जागृति करना है। समापन पर खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई, मोहन सिंह बिष्ट, श्याम अधिकारी, जोधा सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, रजनीश तलवार, गोविंद रावत, जयनारायण सिंह, हरीश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें