फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैठानी-तराड़ सड़क पर जोखिम भरा सफर

विज्ञापन
जर्जर सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मैठानी-तराड़ मोटर मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस सड़क में न तो पैरापिट हैं और न ही कल्वर्ट बने हैं। इसके बावजूद इस मार्ग पर धड़ल्ले से वाहन चल रहे हैं। कई स्थानों पर मार्ग इतना संकरा है कि थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। इस मार्ग पर पिछले साल हुई एक जीप दुर्घटना में दो लोग मारे गए थे जबकि कई घायल हो गए थे। मार्ग में अब तक डामर तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मैठानी-तराड मोटर मार्ग थात, जाखनी, च्यूड़ी, अनेरी, चमोली, मैठानी, तराड़, तल्ला सल्ट समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग में प्रतिदिन दर्जनों वाहन चलते हैं। सड़क की स्थिति काफी खराब है। सड़क में न तो पैरापिट हैं और न ही कल्वर्ट। इसके बावजूद इस सड़क पर वाहन चल रहे हैं। खासकर बरसात के दिनों में इस मार्ग से आवाजाही करने पर भारी खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीण सड़क में पैरापिट, कल्वर्ट बनाने के अलावा डामरीकरण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सड़क में न पैरापिट और न ही कल्वर्ट, सड़क पर डामर भी नहीं
धड़ल्ले से चल रहे हैं वाहन

सीएम को ज्ञापन भेजकर की डामरीकरण की मांग
मौलेखाल। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मैठानी-तराड़ मोटर मार्ग पर डामरीकरण, पैरापिट, कल्वर्ट बनाने की मांग की है। डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की धमकी दी है। ज्ञापन देने वालों में आनंद बल्लभ शर्मा, चिंता सिंह, महिपाल सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, सीता देवी, भजन सिंह, कुबेर सिंह, देव सिंह, राम सिंह, अमर सिंह, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शोभा देवी, बची राम, नंदी देवी, महेश नेगी, शिव दत्त आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें