फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में फिर बढने लगा आवारा पशुओं का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले साल प्रशासन ने अभियान चलाकर लावारिस पशुओं को नगर से हटाने की कवायद शुरू की थी। तब करीब दो दर्जन पशुओं को गोसदन बाजपुर भेजा गया था, लेकिन इधर एक बार फिर नगर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। इस कारण मेन बाजार से माल रोड तक आवारा पशु घूमते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

माल रोड समेत बाजार, गलियों में आवारा पशुओं की संख्या फिर बढ़ गई है। नगर के पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, रानीधारा, जाखनदेवी, बाजार, माल रोड आदि जगहों पर इन दिनों आवारा पशु घूमते दिखाई दे रहे हैं। कई बार बीच बाजार में आवारा पशुओं के खड़े होने से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पिछली बार जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर पशु स्वामियों से अपने पशुओं को खुला न छोड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उसका असर खत्म होता दिखाई दे रहा है। कई पशुपालक अपने पशुओं को सुबह खुला छोड़ देते हैं जो घूम फिरकर बाजार या फिर गली, मोहल्लों में पहुंचकर मार्ग को बाधित कर रहे हैं। आवारा पशुओं के आतंक के कारण कई बार स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को नगर से हटाने की मांग की है। इधर पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि नगर से आवारा पशुओं को हटाने के लिए एडीएम के नेतृत्व में फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें