फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने तीन करोड़ वसूला, 130 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बकाएदारों से वसूली में जुटे बिजली विभाग के पास 31 मार्च तक तीन करोड़ का बकाया आ गया है। टारगेट चार करोड़ 75 लाख का है। इस दौरान चले वसूली अभियान में विभाग ने बिजली के 130 कनेक्शन भी काट दिए हैं।
विज्ञापन


मार्च में अल्मोड़ा खंड में बिजली विभाग को चार करोड़ 75 लाख का टारगेट दिया गया था। विभाग ने टारगेट पूरा करने के लिए ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना में दस टीमें गठित कर अधिकारियों और कर्मचारियों को वसूली करने और बकाया नहीं देने वालों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे।

बीते शनिवार शाम तक विभाग के पास बकाएदारों का तीन करोड़ आ गया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि वसूली अभियान अभी जारी है और जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 130 लोगों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए हैं।
विज्ञापन


दोबारा कनेक्शन लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं से दो सौ और व्यवसायिक उपभोक्ताओं से चार सौ रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा, तभी उनके यहां बजिली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें