फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बरामदे में बैठकर पिलाई पोलियो ड्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सल्ट तहसील में बनाए गए दो बूथों के कमरों में ताले लटके रहे। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम समय पर बूथों में पहुंच गई थी, लेकिन कक्षों के ताले नहीं खुले थे। अलबता स्वास्थ्य कर्मियों ने बरामदे में बैठकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज बांगीधार तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़ में पोलियो पिलाने के लिए रविवार को बूथ बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समय पर बूथों में पहुंच गए थे, लेकिन बूथ बनाए गए कमरों में ताला लटका मिला। काफी देर तक ताला नहीं खुला को असमंजस की स्थिति बन गई। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों में बरामदे में बैठकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो बूथों को समय पर खोलने पर निर्देश दिए थे, लेकिन सल्ट तहसील में इसका खुलेआम उल्लंघन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज बांगीधार तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़ में पोलियो पिलाने के लिए बूथ बंद मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें