फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मूल्य में हर साल बढ़ोतरी से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की स्व. जरनल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में बाहरी स्थानों से आने वाले श्रमिक, ठेकेदार, कारपेंटर समेत अन्य लोगों का सत्यापन किया जाए। उन्होंने हर साल जल मूल्य में बढ़ोतरी करने का विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल मूल्य में हर साल वृद्धि की जा रही है। सभी लोगों को नगर में बराबर पानी मिलता है लेकिन पेयजल बिलों में भारी असमानता है, इसे शीघ्र दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में जिला विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।

इसके बनने से नगर क्षेत्र में आवास का निर्माण करना काफी मुश्किल हो गया है। प्राधिकरण के सख्त नियम होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के नियमों में शिथिलता लाने की मांग की। बैठक में बताया गया कि लीग कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। नई कार्यकारिणी का चुनाव अप्रैल में होगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने और संचालन कोषाध्यक्ष विनोद गिरी ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, उप संरक्षक घनानंद जोशी, आनंद सिंह बोरा, पीएस ऐरी, कैप्टन आरसी पंत, पीसी तिवारी, नवीन चंद्र जोशी, शरद कुमार, रघुवीर सिंह सांगा, रघुवीर सिंह नैनवाल, महिपाल सिंह मेहता, केएस मनराल, राम सिंह नगरकोटी, लाल सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें